Wednesday, October 30, 2013

भारत में पिन कोड

भारत में पिन कोड

डाक सूचकांक संख्‍या (पिन) क्‍या हैं?
डाक सूचकांक संख्‍या कोड या पिन कोड एक ऐसी प्रणाली है जिसके माध्‍यम से एक विशेष स्‍थान को एक विशिष्‍ट सांख्यिक पहचान दी जाती है। भारत में पिन कोड में 6 अंकों की संख्‍या होती है और इन्‍हें भारतीय डाक विभाग द्वारा छांटा जाता है। पिन प्रणाली को 15 अगस्‍त 1972 को आरंभ किया गया था।

पिन कोड की संरचना

भारत में 9 पिन क्षेत्र हैं। पिन कोड का पहला अंक देश के क्षेत्र को दर्शाता है और यह डाक खाना किस क्षेत्र में स्थित है। दूसरा अंक उप क्षेत्र को दर्शाता है, तीसरे अंक से क्षेत्र के अंदर किसी विशेष जिले का संकेत मिलता है और अंतिम तीन अंक अलग अलग डाक खानों को आबंटित किए जाते हैं। ये सांख्यिक कोड भौगोलिक क्षेत्र के अनुसार डाक को छांटने का कार्य अत्‍यंत सरल बना देते हैं।

भारत में निम्‍नलिखित 9 पिन क्षेत्र हैं:
भारत में पिन कोड का राज्‍य अनुसार वितरण
पिन कोडों का नंबर
राज्‍य
पिन कोड 1दिल्‍ली, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्‍मू और कश्‍मीर, चंडीगढ़
पिन कोड 2उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड
पिन कोड 3राजस्‍थान, गुजरात, दमन और दीव, दादर और नगर हवेली
पिन कोड 4छत्तीसगढ़, महाराष्‍ट्र, मध्‍य प्रदेश, गोवा
पिन कोड 5आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, यनाम (पुडुचेरी में एक जिला)
पिन कोड 6केरल, तमिनलाडू, पुडुचेरी (यमन के जिले के अलावा), लक्षद्वीप
पिन कोड 7पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, असम, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम, त्रिपुरा, मेघालय, अंडमान और निकोबार दीप समूह
पिन कोड 8बिहार, झारखण्‍ड
पिन कोड 9सैन्‍य डाक खाना (एपीओ) और क्षेत्र डाक खाना (एफपीओ)

भारत में पिन कोडों का वितरण
पिन के शुरुआती 2 अंक
डाक का महत्‍व
11दिल्‍ली
12 और 13हरियाणा
14 से 16पंजाब
17हिमाचल प्रदेश
18 से 19जम्‍मू और कश्‍मीर
20 से 28उत्तर प्रदेश
30 से 34राजस्‍थान
36 से 39गुजरात
40 से 44महाराष्‍ट्र
45 से 49मध्‍य प्रदेश
50 से 53आंध्र प्रदेश
56 से 59कर्नाटक
60 से 64तमिलनाडु
67 से 69केरल
70 से 74पश्चिम बंगाल
75 से 77उड़ीसा
78असम
79पूर्वोत्तर भारत
80 से 85बिहार और झारखण्‍ड

No comments:

Post a Comment